फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 हजार चालान, 2.15 करोड़ जुर्माना, हालात जस के तस

विज्ञापन
विज्ञापन
51 हजार चालान, 2.15 करोड़ जुर्माना, हालात जस के तस
विज्ञापन

-यातायात माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता के साथ दिखाई सख्ती
-बावजूद इसके, अभी भी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं वाहन चालक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यातायात माह शनिवार को खत्म हो गया। इस बार ट्रैफिक पुलिस ने इस माह का विधिवत समापन नहीं किया, लेकिन पूरे माह की गतिविधियों की रिपोर्ट जारी की है। यातायात नियमों को तोड़ने पर नवंबर महीने में 51568 वाहनों के ई-चालान काटे गए और 2.15 करोड़ रुपये जुर्माना किया गया। बावजूद इसके, नियमों की अभी भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर के लिए नासूर बनी अवैध पार्किंग की समस्या जस की तस है और भारी वाहन चालकों की मनमानी जारी है।
जानलेवा सफर अभी जारी है
यातायात माह के दौरान ऑटो वालों पर कोई खास कार्रवाई नहीं की गई। इसका अंदाजा सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ऑटो वालों को देखकर लगाया जा सकता है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाले छह यात्रियों वाले टेंपो 12 से 15 यात्री खुलेआम ढो रहे हैं। मॉडल टाउन, गोल चक्कर, सेक्टर-12-22, सेक्टर-37 पर लापरवाही का खुला खेल कभी भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

सड़कों पर अवैध पार्किंग
शहर की सड़कों पर अवैध पार्किंग की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है। कहीं वैध की आड़ में अवैध पार्किंग का सिलसिला जारी है तो कहीं सड़कों को ही पार्किंग में तब्दील किया जा चुका है। यातायात माह के दौरान भी समस्या कम नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस चालान काटने का दावा कर रही है, लेकिन इसका असर कहीं नजर नहीं आ रहा है।
वसूली शहर से तो खर्च क्यों नहीं
जब जिले में चालान काटकर करोड़ों रुपया जुर्माना वसूला जा रहा है तो इस राशि का कुछ हिस्सा ट्रैफिक सुधार के लिए खर्च क्यों नहीं किया जाता। हालात यह हैं कि नो-पार्किंग जोन से वाहन उठाने के लिए क्रेन भी प्राधिकरण ने हटा दी हैं। शनिवार को यातायात माह की रिपोर्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने यही सवाल उठाने शुरू कर दिए।
जागरूकता पर रहा जोर
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नवंबर में 45 स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर 24 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इसके अलावा 29 कार्यशाला, एक नेत्र जांच शिविर व एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

नौ जगह रूट डायवर्जन
इस बार यातायात माह में रोड इंजीनियरिंग पर ज्यादा जोर रहा। सेक्टर-31/25, डिग्री कॉलेज, सेक्टर-108 पुलिस चौकी, सेक्टर-105, मेट्रो अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल, सेक्टर-62, गोल चक्कर सहित नौ स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें