ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसायटी के पास सड़क पर बड़े वाहन खड़े होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि सड़क पर बड़े वाहन खड़े होने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। निवासी आशीष ने बताया कि सोसाइटी के आसपास कई सोसाइटी हैं जिसमें हजारों परिवार रहते हैं। बड़े वाहन सड़क पर खड़े होने के कारण आधा रास्ता बाधित हो जाता है। इस वजह से रोजाना जाम लग रहा है। सुबह और शाम वाहनों का दबाव अधिक होता है। ब्यूरो