ग्रेटर नोएडा के सेक्टर सिग्मा एक स्थित होली पब्लिक स्कूल के सामने सीएनजी पंप पर सीएनजी लेने व
सेक्टर सिग्मा-1 स्थित पंप के पास नहीं है उचित व्यवस्था
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर सिग्मा-1 स्थित होली पब्लिक स्कूल के सामने बने सीएनजी पंप पर शुक्रवार सुबह सीएनजी भरवाने वाले वाहनों की लंबी कतार लगने से मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़क तक पहुंची वाहनों की लाइन के कारण लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। मोहित वर्मा, विकास, राहुल का कहना है कि हर सुबह सीएनजी भरवाने के लिए पंप के बाहर लंबी लाइन लग जाती है। सड़क पर वाहनों की कतार लगने से जाम की स्थिति बन जाती है। आज भी ऑफिस पहुंचने में देरी हो जाएगी। प्रशासन को यहां यातायात व्यवस्था सुधारनी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि पंप के बाहर वाहनों की उचित कतार प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रेटर नोएडा के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमर सिंह ने कहा कि पंप संचालक से बात कर व्यवस्था बनाई जाएगी। गलत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी।