फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कालिंदीकुंज पर लगा जाम, कई और जगह भी रेंगता रहा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
-डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में छठ घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। छठ महापर्व पर सोमवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ यमुना किनारे रही। इस वजह से सेक्टर-37 से कालिंदीकुंज जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ा। इस वजह से जाम के हालात बन गए। यहां पर वाहन रेंगते रहे। सेक्टर-37 से यमुना पार कर दिल्ली की सीमा में पहुंचने के लिए लोगों को एक-एक घंटे का समय लग गया। इसके साथ ही नोएडा स्टेडियम समेत अन्य जगहों पर भी बने छठ घाट से जुड़े रास्तों पर शाम के समय भीड़ रही। मंगलवार सुबह भी उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती निकलेंगे। इस दौरान भी ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रह सकती है।
विज्ञापन

सोमवार शाम सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक था। इसके अलावा छठ महापर्व के चलते अधिक संख्या में श्रद्धालु यमुना किनारे पहुंचे। काफी संख्या में लोग महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज की ओर पैदल गए। श्रद्धालुओं के वाहनों व पैदल अधिक संख्या में आने के चलते भी यातायात की समस्या रही। शाम के समय जाम लगने पर कुछ देर के लिए वाहनों के रास्तों में बदलाव किया गया। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले वाहनों को सीधे डीएनडी की ओर भेजा गया। वहीं नोएडा स्टेडियम के अंदर छठ घाट के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाहर सोमवार की बाजार की भीड़ थी। इसलिए स्टेडियम के आस-पास वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सेक्टर-73 से सेक्टर-71 अंडरपास के बीच भी शाम को जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें