नोएडा। कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद सड़कों से डायवर्जन हटा दिया गया है। अब जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। हालांकि पंद्रह अगस्त के चलते डायवर्जन लागू किया गया है। शहर में मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है लेकिन दिल्ली जाने वाले वाहनों पर पाबंदी लगाई गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था जिस वजह से ट्रांसपोर्टरों को भी इससे परेशानी हुई थी। हालांकि उनके लिए अलग व्यवस्था बनाई गई थी ताकि कार्य प्रभावित न हो। ऐसे ही चिल्ला रेड लाइट से ओखला पक्षी विहार को जाने वाले मार्ग पर पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कालिंदी कुंज मार्ग पर भी दोनों लेन पर सामान्य तरीके से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। ब्यूरो