फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्रोन बनाने वाले कार्तिक और मुस्कान अहलावत को मिले दस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शारदा विवि के बीटेक के छात्र कार्तिक पांडे और मुस्कान अहलावत के स्टार्टअप को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। इस उपलब्धि पर टीम को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। छात्रों ने बताया कि उन्होंने भारतीय सेना और पुलिस के लिए नेक्स्ट-जेनरेशन ऑटोनॉमस एरियल सिस्टम्स (ड्रोन) विकसित किया है। इन ड्रोन में लो-लेटेंसी एज कंप्यूटिंग, हल्के कार्बन-फाइबर एयरफ्रेम और कस्टम इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें रीजनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद टीम को बंगलूरू में आयोजित नेशनल फाइनल के लिए आमंत्रित किया गया। देशभर के टॉप 28 स्टार्टअप्स के बीच मुकाबले में राष्ट्रीय विजेताओं में अपनी जगह बनाई। चांसलर पीके गुप्ता ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि 7,000 से अधिक स्टार्टअप्स के बीच राष्ट्रीय विजेताओं में शामिल होना विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें