फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कासना से भाटी रोटरी गोलचक्कर के बीच लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से सड़क निर्माण का कार्य होगा शुरू
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार यानी आज से कासना से भाटी रोटरी गोलचक्कर तक सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। कार्य के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन योजना लागू की है।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन सिंह का कहना है कि कासना नहर पुल/ होंडा सीएल चौक से कस्बा कासना होते हुए भाटी गोलचक्कर की ओर जाने वाला यातायात अब वैकल्पिक रूप से कासना नहर/ होंडा सीएल चौक से बाएं मुड़कर नट मढैया गोलचक्कर अथवा दाहिने मुड़कर पुस्ता रोड से गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय होकर अपने गंतव्य तक जा सकेगा। वहीं, भाटी गोलचक्कर से कस्बा कासना की ओर आने वाला यातायात अब भाटी गोलचक्कर से बाएं मुड़कर यूपीसीडा मार्ग और दाहिने मुड़कर नट मढैया गोलचक्कर मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा। डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों जैसे चिकित्सीय सेवाओं व फायर सर्विस के वाहनों को बिना अवरोध के पास कराया जाएगा। इससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। वाहन चालकों से अपील की गई है कि सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। दिशा-निर्देशों का पालन करें। मौके पर पर्याप्त संख्या में कर्मी तैनात रहेंगे। जिससे वाहनों का संचालन सुचारु रूप से होता रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें