फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौड़ चौक पर लागू हुआ ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौड़ चौक (किसान चौक) पर अंडरपास निर्माण कार्य के कारण सोमवार को तिगरी गाजियाबाद से किसान चौक आने वाले मुख्य मार्ग पर डायर्वजन लागू कर दिया गया। खोदाई कार्य को देखते हुए इस मार्ग को बंद कर यातायात को सर्विस लेन से गुजारा गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि तिगरी से किसान चौक की ओर आने वाला यातायात अब सर्विस लेन से ही संचालित होगा। यहां यातायात का प्रवाह एकल दिशा में रहेगा। इसी प्रकार किसान चौक से तिगरी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी सर्विस लेन को मुख्य मार्ग के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। वाहन चालकों से अपील है कि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें