फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर आज से आठ अगस्त तक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर आज से आठ अगस्त तक डायवर्जन
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में 5 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले आईएचई बायोफैक इंडिया और फैन एक्सपो कार्यक्रमों के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर वैकल्पिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इन आयोजनों के दौरान प्रतिदिन करीब पांच से छह हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। आवश्यकता पड़ने पर एक्सपो मार्ट गोलचक्कर को अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के अनुसार, स्थिति के अनुसार डायवर्जन लागू होगा। गलोटिया कट से आने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। दबाव बढ़ने पर इन वाहनों को बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर होते हुए एलजी गोलचक्कर की तरफ भेजा जाएगा। वहां से वाहन चालक यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। इंडिया एक्सपो मार्ट आने वाले लोगों के वाहनों के लिए अलग व्यवस्था है। एक्सपो में आने वाले वाहन चालक एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से नासा यू-टर्न लेकर परिसर की पार्किंग तक पहुंचेंगे। वाहन पार्क करने के बाद लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। एक्सपो मार्ट परिसर के अंदर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वैकल्पिक यातायात व्यवस्था आठ अगस्त तक लागू रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें