फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों के प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन

-सेक्टर-1 गोल चक्कर से बंद होगा उद्योग मार्ग, हरौला बारात घर की तरफ भी रुकेगा आवागमन

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण से मांगे पूरी करवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन मंच की तरफ से बुधवार से सेक्टर-6 प्राधिकरण दफ्तर के बाहर धरना शुरू करने का ऐलान किया गया है। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने प्राधिकरण दफ्तर को जोड़ने वाले रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई है। किसान पहले सेक्टर-5 हरौला बारातघर में जुटेंगे। फिर यहां से प्राधिकरण दफ्तर के लिए रैली के रूप में कूच करेंगे। इस दौरान सेक्टर-1 गोल चक्कर और 11 तिराहे से उद्योग मार्ग का ट्रैफिक रोका जाएगा।
विज्ञापन

डीएससी रोड से वाहन आगे सेक्टर-16 चौराहे से मास्टर प्लान रोड-1 होते हुए आगे गतव्य को जा सकेंगे। इसी तरह सेक्टर-11 तिराहे से उद्योग मार्ग पर जाने वाले वाहन आगे सेक्टर-12-11 व नोएडा स्टेडियम चौराहे से होकर आगे निकल सकेंगे। न्यू अशोक नगर की तरफ से आने वाले वाहन टकसाल रोड होते हुए सेक्टर-11 तिराहे पर पहुंच सकेंगे। यह डायवर्जन दोपहर 12:30 बजे के बाद प्रभावी होने और शाम से पहले हटने की उम्मीद है। डीएनडी पर अवरोध उत्पन्न होने की स्थिति में ट्रैफिक चिल्ला और न्यू अशोक नगर बॉर्डर से निकाला जाएगा। इसके साथ ही कालिंदीकुंज का विकल्प चिल्ला और डीएनडी दोनों बॉर्डर पर अवरोध आने पर बचेगा। इस डायवर्जन के दौरान चिकित्सीय, फायर सर्विस के वाहन सकुशल निकलवाए जाएंगे। भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रवक्ता अशोक चौरान ने बताया कि किसान 12:30 बजे तक हरौला बारात घर में जुटेंगे। इसके बाद प्राधिकरण दफ्तर के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें