फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैफिक सेल नहीं दे पाया जवाब, रिमाइंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-ई-साइकिल एजेंसी के लिए विज्ञापन अधिकार के मानक बदलने का मामला
विज्ञापन


-नोएडा प्राधिकरण ट्रैफिक सेल को जारी किया गया था नोटिस
-एसीईओ, ओएसडी और जीएम की समिति कर रही है जांच
-प्राधिकरण का दावा, गड़बड़ी के जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। ई-साइकिल एजेंसी के पक्ष में दूसरा एग्रीमेंट कर विज्ञापन अधिकार मानक बदलने के आरोपों से घिरा नोएडा प्राधिकरण ट्रैफिक सेल जवाब नहीं दे पा रहा है। सीईओ के आदेश पर बनी जांच समिति ने ट्रैफिक सेल को पूरे प्रकरण पर नोटिस जारी किया था। इस नोटिस का जवाब न मिलने पर अब एसीईओ के स्तर से रिमाइंडर जारी कर दिया गया है। जांच समिति में शामिल अधिकारियों का कहना है कि रिमाइंडर पर भी जवाब न मिलने पर फिर रिमाइंडर भेजा जाएगा।
रिमाइंडर के बाद भी यदि जवाब नहीं आया तो माना जाएगा कि जिम्मेदार कोई जवाब नहीं देना चाहते हैं। एसीईओ ने तत्काल सभी साइकिल स्टैंड के पास लगाए गए यूनिपोल और होर्डिंग्स हटाने के निर्देश ट्रैफिक सेल को दिए हैं। लेकिन ट्रैफिक सेल इनको हटा नहीं पा रहा है। एसीईओ को सेक्टर-62 का यूनिपोल हटाने और सेक्टर-21 ए स्टेडियम गेट के पास की होर्डिंग फाड़े जाने की फोटो के साथ सूचना देकर जिम्मेदार शांत बैठ गए हैं। नोएडा प्राधिकरण की ई-साइकिल परियोजना 2022 की है। प्राधिकरण ने 62 साइकिल स्टैंड बनवाए हैं। परियोजना का मॉडल यह था कि इन स्टैंड पर ई-साइकिल जो एजेंसी लाकर चलाएगी वह निर्धारित किराया लेगी। फिर भी एजेंसी को आर्थिक नुकसान न हो इसके लिए प्राधिकरण ने प्रचार से कमाई का अधिकार भी दिया था।
विज्ञापन

परियोजना के रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) में मानक था कि ई-साइकिल स्टैंड का 25 प्रतिशत क्षेत्र अधिकतम 50 वर्ग फुट की जगह पर प्रचार का अधिकार दिया जाएगा। इस हिसाब से पहला एग्रीमेंट 30 सितंबर 2022 को नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल के डीजीएम एस पी सिंह और एजेंसी टर्बन मोबिलिटी के बीच हुआ। इसके बाद एक दूसरा एग्रीमेंट भी तैयार किया गया। इसमें विज्ञापन अधिकार की जगह के मानक बदल कर 50 वर्ग फुट की जगह पर 100 वर्ग फुट कर दिया गया। इसके बाद एजेंसी ने बड़ी-बड़ी होर्डिंगें लगवा दी हैं। यह दूसरा एग्रीमेंट किस मंशा से बनाया गया और किसने बनाया इसको लेकर प्राधिकरण के सीईओ के निर्देश पर एसीईओ, ओएसडी और जीएम की समिति जांच कर रही है।
विज्ञापन

-

कोट-

नोएडा ट्रैफिक सेल को जांच में नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर रिमाइंडर जारी किया गया। ई-साइकिल परियोजना के सभी होर्डिंग्स और यूनिपोल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक सेल क्यों नहीं हटवा पा रहा है इसका भी जवाब देगा। फिर आगे जांच बढ़ाई जाएगी।-
सतीश पाल, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें