फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी व्यापारियों ने कृषि कानूनों का विरोध कर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। विधायक संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को तावडू नई अनाज मंडी का निरीक्षण कि या। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं मंडी व्यापारियों ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए प्रधान संजय गोयल के नेतृत्व में विधायक को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सरकार से कानूनों को रद्द करने की मांग उठाई। वहीं विधायक ने मंडी व्यापारियों को समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि कृषि कानून पूरी तरह किसान और आढ़ती विरोधी हैं। यह सिर्फ निजी कंपनियों को लाभ देने के लिए बनाए गए हैं। इनसे किसानों को फायदा नहीं होगा और उनके अधिकारों का हनन होगा। किसान उचित दामों पर फसल नहीं बेच सकेंगे। विधायक ने कहा कि सरकार पूरी तरह किसान और व्यापारियों के हित में काम कर रही है उनके हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी प्रकार से अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा।
इसके अलावा मंडी व्यापारियों ने नई अनाज मंडी में विभिन्न प्रकार की समस्याएं भी विधायक के सामने रखी और उनके जल्द समाधान करने की मांग उठाई। विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस अवसर पर तावडू एसडीएम डॉ. नरेश कुमार, तावडू तहसीलदार शालिनी, नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरभगवान बिल्ला, नरेश ढल, धर्मेंद्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें