रबूपुरा (संवाद)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बाद सोमवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने खुशी जताते करते हुए कहा कि अब क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। जिला उपाध्यक्ष उमेश गर्ग और रबूपुरा के नगर अध्यक्ष ठाकुर ओमवीर सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट उद्घाटन से पूरे क्षेत्र को नई उम्मीदें मिली है। यह क्षेत्र अब पूरे एनसीआर में सबसे तेजी से उभरते निवेश केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।