फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा के कारोबारियों के लिए ट्रेड शो में खुलेगी देश-विदेश की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के निर्यातकों, ओडीओपी और एमएसएमई सेक्टर को मिलेगी अलग पहचान
विज्ञापन

200 स्टॉल लगेंगे जिले के
1400 स्टॉल लगाए जाएंगे कुल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में जिले के निर्यातकों और उद्यमियों को बड़ा मंच मिलेगा। उन्हें विदेशी खरीदारों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों के उद्योगों से जुड़ने का भी अवसर मिलेगा। इससे कारोबार विस्तार में मदद मिलेगी। उद्यमी और निर्यातक इस मंच का अधिकतम लाभ उठा सकें, इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। स्टॉलों का आवंटन किया जा रहा है। जिले के करीब 200 स्टॉल लगेंगे।
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का चौथा संस्करण आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से निर्यातक और उद्यमी शामिल होंगे। प्रदर्शनी में निर्यातकों, ओडीओपी और एमएसएमई सेक्टर के लिए चार हॉल होंगे। इनमें 1200 से 1400 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें 200 स्टॉल गौतमबुद्ध नगर के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

160 स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है
जिले के उद्योग उपायुक्त पंकज निर्वाण ने बताया कि अब तक 160 स्टॉल की बुकिंग हो चुकी है। इनमें निर्यातकों के 80, ओडीओपी के 50 और एमएसएमई उद्योगों के 30 स्टॉल शामिल हैं। प्रदर्शनी में प्रदेश के अलग-अलग सेक्टर के उद्यमी और निर्यातक शामिल होंगे। इससे उन्हें आपसी संपर्क बढ़ाने और कारोबार के नए अवसर तलाशने में मदद मिलेगी। उद्यमी एक-दूसरे की तकनीक और उत्पादों के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे। साथ ही, उत्पादों के प्रदर्शन के माध्यम से विदेशी खरीदारों से सीधे संपर्क कर कारोबार बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें