फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यापार मेले में वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को 81,899 टिकट स्कैन हुए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
वीकेंड पर मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को 81,899 लोगों के टिकट स्कैन किए, हजारों प्रदर्शक और दुकानदार अलग से मौजूद रहे। हॉल-1 विदेश, बिहार और असम पवेलियन में सबसे ज्यादा भीड़ रही। खाने पीने के स्टॉलों पर बैठने की जगह कम पड़ गई। शाम को एंफीथियेटर में जम्मू-कश्मीर राज्य दिवस मनाया गया। बिल्लू राम भट्ट की कठपुतली नृत्य प्रस्तुति ने लोगों को देर तक रोके रखा। असम पवेलियन में महिलाएं पारंपरिक नृत्य करती नजर आईं। हॉल 8, 9 और 10 में लगे सरस आजीविका मेले में कई उत्पादों पर 10–20 फीसदी की छूट दी गई। मेले में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी पहुंचे।

शहनाज हुसैन देंगी मुफ्त कंसल्टेशन
रविवार को बिहार दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे, जिनमें पपेट शो और भारतीय नौसेना के संगीत बैंड की प्रस्तुति शामिल है। हॉल नंबर 14 के स्टॉल 14ए पर मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शहनाज हुसैन शाम 3 से 5 बजे के बीच मुफ्त कंसल्टेशन देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख की साड़ी हुई चोरी
मेले में एक लाख की साड़ी चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच चल रही है। वहीं, एक अन्य स्टाॅल से चोरी करतीं दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विश्वास नगर की ये महिलाएं मौके पर कर्मचारी की सूझबूझ के कारण चोरी के सामान के साथ पकड़ी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें