फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा मामले में शशि थरूर, राजदीप सरदेसाई समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Jan 2021 09:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए हिंसा मामले में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर, इंडिया टुडे के न्यूज़ एंकर राजीव सरदेसाई, हेराल्ड ग्रुप की वरिष्ठ संपादकीय सलाहकार मृणाल पांडे,कौमी आवाज उर्दू समाचार पत्र के मुख्य संपादक जफर आगा, खान कारवां पत्रिका के मुख्य संपादक परेशनाथ, अनंतनाथ , विनोद के जोश समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया  है।

विज्ञापन


सेक्टर 74 सुपरटेक केपटाउन निवासी अर्पित मिश्रा ने यह मुकदमा दर्ज कराया है । एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को जानबूझकर कराए गए दंगे से देश की सुरक्षा और जनता की जीवन खतरे में हो गया था।अपमानजनक गुमराह करने वाले और उकसाने वाली खबर प्रसारित की और अपने टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया।

पुलिस द्वारा आंदोलनकारी एक ट्रैक्टर चालक की हत्या कर दी। आरोप है कि एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत यह गलत जानकारी प्रसारित की गई कि आंदोलनकारी को पुलिस ने गोली मार दी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को भड़काने के उद्देश्य से जानबूझकर गलत और गुमराह करने वाली सूचना को प्रसारण किया गया। इस कारण प्रदर्शनकारी लाल किले के परिसर तक पहुंच गए और वहां धार्मिक व अन्य झंडे लगा दिए, जहां भारत देश का झंडा रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें