फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रक चालक ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- अवैध तमंचे से की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रिछपाल गढ़ी गांव में बुधवार को ट्रक चालक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल से मिली सूचना के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जबकि परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुलंदशहर निवासी धीरज कुमार (43) अपने परिवार के साथ रिछपाल गढ़ी गांव में रहते थे। वह एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। बीते बुधवार रात उन्होंने शराब का सेवन किया था। जिसके बाद उनका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घरेलू कलह के चलते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। घटना वाली रात भी वह घर में रखे अवैध तमंचे को निकालकर साफ कर रहे थे। इसी बीच अचानक उन्होंने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर घर में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन गोली लगने के बाद धीरज को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मृतक के पास अवैध तमंचा कहां से आया, किसके माध्यम से खरीदा गया। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें