फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, 3 साल पहले हुई थी शादी

Mon, 26 Aug 2019 10:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नूंह के बिछोर थाने के गांव नई में दहेज के लिए एक विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि कलीम निवासी कामां जिला भरतपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बेटी की शादी 3 साल पहले महबूब के साथ हुई थी। शादी के समय उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था लेकिन उसके ससुराल के लोग अधिक दहेज की लालच में उसकी बेटी के साथ आए दिन मारपीट करते थे।

अब उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति महबूब, ससुर अमरूदा, सास जींत, देवर बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें