नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रणभूमि वीकडे मॉर्निंग सीजन-22 के लीग मुकाबले में टॉपगन्स टीम ने ग्रेट वॉरियर्स को 5 विकेट से हरा दिया। ग्रेट वॉरियर्स की टीम 19.5 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टॉपगन्स टीम ने 17.4 ओवर में 154 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। विपिन महाशय ने मात्र 20 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।