ग्रेटर नोएडा (संवाद)। स्वर्णनगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में शनिवार को चैंपियन चैलेंज 2026 थीम पर वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, फुटबॉल, लॉन टेनिस, लंबी कूद, ऊंची कूद, कैरम, शतरंज आदि स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने बताया कि कार्यक्रम का डॉ. अर्पित भारद्वाज ने किया। इसमें स्कूल से कक्षा तीन से लेकर नौ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।