नोएडा (संवाद)। रणभूमि क्रिकेट मैदान में बुधवार को रणभूमि वीकडे लीग सीजन-25 का लीग मैच खेला गया। आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहा लेकिन कोई टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉपगंस ने आठ विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जायंट स्टैलियंस भी 10 विकेट गवां कर 183 रन ही बना सकी। टॉपगंस के जतिन चुघ ने 71 रन बनाकर बेस्ट बैटर का खिताब अपने नाम किया। वहीं जायंट स्टैलियंस के रितेश ऋतुराज 4 विकेट गिराकर बेस्ट बॉलर रहे।