फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफेद कोट पहनकर चिकित्सा सेवा का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में एमबीबीएस बैच 2026 के स्वागत के लिए 18वें ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं व्हाइट कोट समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवागत विद्यार्थियों को चिकित्सा पेशे की जिम्मेदारियों, नैतिकता और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता का महत्व बताया गया। मुख्य अतिथि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉ. हिमानी अहलूवालिया ने कहा कि सफेद कोट केवल वस्त्र नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, करुणा और मरीजों की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। विद्यार्थियों को चिकित्सा ज्ञान के साथ मानवता और नैतिक मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर बनने के लिए ज्ञान के साथ ईमानदारी और संवेदनशीलता जरूरी है। कार्यक्रम का समापन शपथ ग्रहण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें