फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल और लुहारली पर आज से टोल शुल्क बढ़ा

विज्ञापन
लुहारली टोल प्लाजा पर फॉस्टैग को स्कैन करने के लिए बस पर चढ़ा टोल कर्मचारी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
दादरी। राष्ट्रीय राजमार्ग और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से मौजूदा टोल शुल्क में 3.5 फीसदी तक बढ़ाकर देना होगा। बृहस्पतिवार से बस, ट्रक व अन्य व्यावसायिक वाहनों के चालकों की जेब पर टोल का बोझ बढ़ जाएगा। हालांकि, कार, जीप समेत हल्के वाहनों के टोल शुल्क में वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-91 स्थित लुहारली टोल प्लाजा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आज से टोल शुल्क बढ़ गया है। इस बार मौजूदा दरों में 3.5 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार, व्यावसायिक वाहनों पर टोल शुल्क पूर्व में 185 रुपये था, जो आज से 190 रुपये हो गया है।
इसी तरह बस और ट्रक पर 10 रुपये, बड़े आकार के व्यावसायिक वाहनों पर 25 रुपये और मासिक पास पर 10 रुपये बढ़ाया गया है। लुहारली टोल प्लाजा से नियमित 16 हजार फास्टैग वाले वाहन गुजरते हैं। जबकि, 3000 वाहन बिना फास्टैग वाले हैं। बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन

टोल प्रबंधन के अनुसार, रोजाना 9000 स्थानीय और सरकारी वाहन टोल से गुजरते हैं। इसी तरह ईस्टर्न पेरिफेरल पर भी आज से बढ़ी दरें लागू हो जाएंगी। इस एक्सप्रेसवे पर बील अकबरपुर टोल से नियमित तौर पर 2000 वाहन गुजरते हैं। लुहारली टोल प्लाजा के प्रबंधक बजंरग सैनी ने बताया कि व्यावसायिक वाहनों के शुल्क में वृद्धि की गई है। वहीं, कार, जीप और हल्के वाहनों का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। बिना फास्टैग वाहनों से दोगुना शुल्क लेने की तैयारी है।
कार पलटने से एक्सप्रेसवे पर लगा जाम
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर करीब 4 बजे सेक्टर-125 के नजदीक कार पलट गई। हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा की ओर से आने वाले वाहनों को करीब आधे घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही देर में कार को सड़क से हटवाकर साइड में खड़ा करा दिया। लेकिन, थोड़ी ही देर में लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें