मई के पहले 9 दिन अच्छी रही हवा
पहले नौ दिन में 3 दिन ग्रीन और 6 दिन येलो जोन में रहा एक्यूआई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पिछले साल की तरह इस बार भी मई के पहले 9 दिन वायु प्रदूषण काफी अच्छी रही है। एक्यूआई 9 दिन में से तीन दिन ग्रीन और 6 दिन येलो जोन में रहा है। वर्ष 2024 की मई से इस बार स्थिति अच्छी रही है। तब एक्यूआई रेड जोन में भी रहा था। गर्मी में भी शहर का वायु प्रदूषण अधिक रहता है। ज्यादातर समय एक्यूआई ऑरेंज जोन में बना रहता है लेकिन बारिश व हवा के कारण इस बार मई के पहले 9 दिन की हवा काफी अच्छी रही है। शनिवार को ग्रेनो का एक्यूआई येलो जोन में 132 रहा है, जबकि इन 9 दिनों में से 3 तीन दिन एक्यूआई 100 से नीचे ग्रीन जोन में रहा। वहीं 6 दिन एक्यूआई येलो जोन में रहा। यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि इस बार वायु प्रदूषण से लोगों को राहत मिलेगी।