नोएडा। आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। शहर के अधिकांश व्यापारी रविवार को ही अपना रिटर्न दाखिल कर चुके हैं। हालांकि, कई व्यापारियों ने सर्वर डाउन होने की समस्या के कारण समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई। ऐसे में अब उनके पास आज का दिन ही बचा है। व्यापारी नरेश कुच्छल के अनुसार अंतिम तारीख को हमेशा पोर्टल पर लोड बढ़ जाता है, जिससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसी कारण कई लोग पहले ही रविवार को रिटर्न भरना उचित समझते हैं। वहीं कुछ व्यापारी अब भी पोर्टल की सुचारु कार्यप्रणाली का इंतजार कर रहे हैं ताकि समय रहते अपना रिटर्न दाखिल कर सकें। कर विभाग की ओर से भी अपील की गई है कि व्यापारी और करदाता अंतिम क्षण तक इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना रिटर्न भर लें। ब्यूरो