फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिविर 300 से अधिक लोगों ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में ब्लड टेस्ट, ईसीजी, स्वास्थ्य परामर्श और दवाइयों का वितरण किया गया। इसका 300 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राम निवास बंसल (इंदिरा मार्केट), डीपी गोयल (अध्यक्ष, श्रीराम मित्र मंडल), शशिधर उपाध्याय (मंडल अध्यक्ष), अनिल गोयल और सीए अतुल गुप्ता ने फीता काटकर किया। नि:शुल्क जांच और दवा वितरण ने स्थानीय नागरिकों को राहत पहुंचाई और फाउंडेशन की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें