फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑफलाइन रिकॉर्ड में संशोधन की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक रिकॉर्ड में संशोधन के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि सोमवार है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों के संशोधन संबंधी आवेदन और जरूरी दस्तावेज जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में जमा कराने हैं। स्कूलों में आवेदन तैयार करने और दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थियों की जन्मतिथि में संशोधन, माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव और किसी विद्यार्थी का रिकॉर्ड निरस्त करने या दोबारा बहाल करने के लिए ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन जमा कराना होगा। केवल नाम की वर्तनी में सुधार समेत कुछ अन्य शैक्षिक विवरणों में बदलाव की ऑनलाइन प्रक्रिया 12 नवंबर तक पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें