ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब दो माह बाद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि दादरी की राम वाटिका काॅलोनी निवासी बबली ने केस दर्ज कराया है कि एक सितंबर को उसके पति देशबंधु दादरी से कच्ची सड़क की तरफ जा रहे थे। वहां वो सड़क पैदल पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके पति को टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो