फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश लेने के इच्छुक गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों के पास आवेदन का शुक्रवार को अंतिम मौका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि बीपीईएस, बीएससी योगा, एमएससी योगा, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, स्पोर्ट्स साइंस समेत कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके अलावा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी संचालित होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट sportsuniup.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी, जिसे खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए बढ़ाकर 31 जुलाई किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें