फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेंपो चालक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-30थाना क्षेत्र में एक टेंपो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पश्चिम बंगाल निवासी और वर्तमान में गुरुग्राम में रहने वाले शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 जुलाई की शाम वह अपने टेंपो के पास कच्ची सड़क एचआर मार्केट के निकट कुलेसरा में खड़ा था। इसी दौरान एक काले रंग की थार गाड़ी वहां आकर रुकी, जिसमें सवार हबीबपुर निवासी राहुल चंदीला बिना किसी वजह मारपीट शुरू कर दी। घायल युवक ने अपने खर्च पर एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें