बृहस्पतिवार की शाम घने बादलों ने पेश किया कुछ ऐसा खूबसूरत नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। राजधानी में बीते तीन दिनों से हो रही मानसूनी बारिश पर कुछ दिनों के लिए लगाम लगेगी। माैसम विभाग का कहना है लखनऊ में शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद शनिवार से माैसम के शुष्क रहने के आसार हैं। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद महानगर, पुराने लखनऊ, गोमतीनगर आदि कुछ इलाकों में फुहारें पड़ीं। शाम तक 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक फिलहाल कोई भी वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होने से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 25.2 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ।