फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशे की लत को पूरा करने के लिए नाबालिग कर रहे थे झपटमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्पोटर्स बाइक चोरी कर दे रहे थे वारदातों को अंजाम, हत्या-लूट के मामलों में भी आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नशे की लत को पूरा करने के लिए स्पोटर्स बाइक चुराकर झपटमारी करने वाले दो नाबालिगों को द्वारका जिला पुलिस ने पकड़ा है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल और दो केटीएम बाइक बरामद की है। दोनों नाबालिगों पर पहले से ही डकैती, झपटमारी और हत्या के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनसे चार मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन

20 मार्च को बाइक सवार बदमाशों द्वारका के सेक्टर-4 में बैंक से घर लौट रही एक युवती से मोबाइल छीनकर भाग गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही बदमाशों के भागने की दिशा में लगातार निगरानी करने के बाद एएसआई सुरेंदर सिंह को बदमाशों के नजफगढ़ इलाके में मोबाइल बेचने के लिए आने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बाइक सवार नाबालिग बदमाश वहां से भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने गंदा नाला के पास दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। बाद में पुलिस ने एक और केटीएम बाइक को इनके निशानदेही पर बरामद किया। बदमाशों ने दोनों बाइक तिलक नगर इलाके से चोरी की थीं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और अपनी लत को पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें