फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा के ध्यानार्थ : शादी का विरोध करने पर प्रेमी ने होटल में कर दी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शादी का विरोध करने पर प्रेमी ने होटल में कर दी महिला की हत्या

- धागा काटने वाले कैंचीनुमा कटर से की वारदत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी काॅलोनी स्थित ओयो होटल में प्रेमी ने धागा काटने वाले कैंचीनुमा कटर से महिला की हत्या कर दी। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे वारदात को अंजाम देकर होटल से फरार हो गया। होटल कर्मचारी ने महिला का शव बाथरूम में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी मूलरूप से इटावा निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। शादीशुदा महिला और आरोपी दोनों सिलाई का काम करते थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि साेनू की शादी तय हो गई थी। महिला शादी का विरोध कर रही है। इसी विवाद में सोनू ने उसकी हत्या कर दी।
मूलरूप से इटावा निवासी राजेंद्र बाबू छिजारसी गांव के चोटपुर कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी अनीता और दो बेटों के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा 18 साल व छोटा 13 साल का है। आरोपी सोनू भी इटावा के काठमऊ का रहने वाला है। वह बहलोलपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। राजेंद्र की पत्नी अनीता और सोनू की मुलाकात करीब तीन साल पहले शादी समारोह के दौरान गांव में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सोनू और अनीता में बातचीत होने लगी। साजिश के तहत सोनू राजेंद्र बाबू को परिवार सहित नोएडा के छिजारसी गांव ले आया। यहां वह जिस कंपनी में सिलाई का काम करता था, वहीं राजेंद्र बाबू को हेल्पर की नौकरी दिला दी। सोनू ने अनीता को भी वहीं सिलाई का काम दिला दिया। धीरे-धीरे सोनू और अनीता एक दूसरे के करीब आ गए।
विज्ञापन

करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सोनू अनीता से उम्र में करीब दस साल छोटा है। तीन मई को उसकी शादी तय हुई थी। इस बात को लेकर अनीता से उसका विवाद हुआ था। दोनों शुक्रवार दोपहर को इसी मसले को लेकर ओयो होटल में पहुंचे थे। जहां शादी की बात को लेकर फिर से विवाद हो गया और आरोपी ने धागा काटने वाली कैंचीनुमा कटर से हमला कर अनीता की हत्या कर फरार हो गया।


सिर व चेहरे पर चोट के भी निशान मिले

पुलिस के मुताबिक अनीता के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले दोनों के बीच हाथापाई व मारपीट भी हुई है। शाम को जब अनीता और सोनू कमरे से बाहर नहीं निकले तब होटल का एक कर्मचारी चेक करने कमरे में गया। वहां बाथरूम में अनीता का शव पड़ा मिला।


पति के विरोध करने के बाद होटल में मिलते थे दोनों
पुलिस के मुताबिक सोनू और अनिता दूर के रिश्तेदार थे। महिला के कमरे पर भी कई बार गया था। पति के विरोध करने पर सोनू महिला से बाहर होटल में मिलने लगा। दोनों कई बार होटल जा चुके थे। पुलिस जांच में पता चला कि महिला दो बार गर्भवती हो गई थी। शादी तय होने के बाद आरोपी सोनू ने महिला से मिलना-जुलना कम कर दिया।


बाथरूम में ले जाकर की हत्या

एसीपी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू महिला से दस साल छोटा है। होटल के बाथरूम में उसने महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से पर वार किया। बाथरूम में खून के कुछ धब्बे मिले हैं। आरोपी ने खून को पानी से साफ कर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि अनीता सोनू की शादी का विरोध कर रही थी।
विज्ञापन


रजिस्टर में दर्ज कराया गलत मोबाइल नंबर

आरोपी ने होटल के रजिस्टर में गलत मोबाइल नंबर दर्ज कराया था। वह पहले भी इसी होटल में कई बार आ चुका था। होटल के कर्मी के पास उसका सही नंबर था। होटलकर्मी से प्राप्त सोनू के नंबर के आधार पर ही पुलिस आरोपी तक पहुंची। जांच में पता चला है कि सोनू अनीता के पति के साथ कई बार शराब की पार्टी भी कर चुका है। अनीता, उसका पति और सोनू तीनों एक ठेकेदार के अंडर में बतौर हेल्पर सिलाई का काम करते थे। कुछ दिनों पहले अनीता ने दूसरे जगह काम पकड़ा था। पति राजेंद्र बाबू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला के साथ उसके पति और बेटों के अलावा भतीजी भी रहती थी। भतीजी प्रोफेशनल क्रिकेटर है। दो माह पूर्व ही वह नोएडा आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें