फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेपी पीसीएस में शहर की दो बेटियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षमा शर्मा डिप्टी जेलर, विनीता बनीं असिस्टेंट लेबर कमिश्नर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले की दो बेटियों ने यूपी पीसीएस परीक्षा में बाजी मारकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा उत्तीर्ण कर रामपुर फतेहपुर गांव की विनीता कसाना असिस्टेंट लेबर कमिश्नर और खैरपुर गुर्जर गांव की क्षमा शर्मा डिप्टी जेलर बनीं हैं। बृहस्पतिवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर दोनों का स्वागत किया गया। विनीता के परिजनों ने बताया कि उन्होंने डीयू से बीकॉम ऑनर्स करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। पहले प्रयास में ही सफलता मिली है। परी चौक सहित उनके गांव में स्वागत किया गया।
विनीता के साथ उनकी सहेली दीपा भी मौजूद रहीं। वह मूलरूप से बेगुसराय की रहने वाली हैं। उनका एसडीएम पद पर चयन हुआ है। दोनों ने दिल्ली के मुखर्जी नगर में साथ में तैयारी की है। दीपा का भी पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरपुर गुर्जर की क्षमा ने कड़ी मेहनत से पाया मुकाम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित खैरपुर गुर्जर निवासी क्षमा शर्मा को डिप्टी जेलर का पद मिला है। क्षमा ने दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज से स्नातक और मायावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय बादलपुर से परास्नातक किया है। उन्होंने मुखर्जी नगर दिल्ली में रहकर पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता सुनील कुमार, माता महेंद्री, ताऊ कालूराम शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा और ज्ञानचंद शर्मा को दिया है। वह रोज आठ से दस घंटे पढ़ाई करती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें