ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
सीके प्ले स्टेशन मैदान पर चल रहे ओजे क्रिकेट डे-नाइट टूर्नामेंट में टाइटंस-11 ने लीग मैच में आरएससीए-11 को पांच विकेट से पराजित किया। श्रेयांश शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएससीए-11 ने 40 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। जवाबी मारी में टाइटंस-11 ने पांच विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रेयांश शर्मा ने 79 रनों की पारी खेली।