फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देश की टॉप-8 महिलाओं में से टीशा बनी पेस्ट्री क्वीन इंडिया

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेश्नल हॉ​स्पिटेलिटी में चल
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

देश की टॉप-8 महिलाओं में से टीशा बनी पेस्ट्री क्वीन इंडिया

-इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित आईएचई-2026 में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो-2026 (आईएचई-2026) में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की वलरोना पेस्ट्री क्वीन इंडिया 2026 का आयोजन हुआ। इसमें देश की टॉप-8 महिला शेफ ने हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक पेस्ट्री बनाई। 5 राउंड में शानदार प्रदर्शन कर टीशा नायर प्रतियोगिता की विजेता बनीं। आईएचई एक्सपो 2026 और हैमर मैनेजमेंट एंड मार्केटिंग सर्विसेज ने बेकरी रिव्यू के सहयोग से प्रतियोगिता के 5वें संस्करण का आयोजन किया। इसमें देशभर की प्रोफेशनल महिला पेस्ट्री शेफ ने रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता और कलात्मक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता की थीम द डांस ऑफ बर्ड्स रही। प्रतिभागियों ने पक्षियों की खूबसूरती, उनकी उड़ान और प्राकृतिक सौंदर्य को अपनी पेस्ट्री क्रिएशन्स के माध्यम से प्रस्तुत किया। चॉकलेट वर्क, शुगर आर्ट, प्लेटेड डेजर्ट और वियेन्वाजरी जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों की विशेषज्ञता का आकलन किया गया। अब 7 अगस्त को कोल्ब मास्टर बेकर्स चैलेंज इंडिया-2026 का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें