रबूपुरा (संवाद)।
कोतवाली क्षेत्र में पत्नी को लेने ग्रेटर नोएडा जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कस्बे के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव मकसूदपुर निवासी सुरेश (32) की पत्नी ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। बुधवार शाम सुरेश बाइक से पत्नी को लेने ग्रेटर नोएडा जा रहा था। इसी दौरान कस्बे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।