फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : लॉकडाउन के दौरान किन शहरों में कितने बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें, जानें किन नियमों का करना होगा पालन

Tue, 11 May 2021 04:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी समेत कई अन्य जिलों में मंगलवार से ही शराब और बीयर की दुकानें खुल गई हैं। शराब की दुकानें खुलते ही लॉकडाउन तोड़ लोगों की भीड़ उमड़ गई।
विज्ञापन
शराब की दुकान पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी समेत पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है और संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में 17 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके चलते पिछले कई दिनों से शराब की दुकानें बंद हैं, लेकिन अब कई जिलों के डीएम ने आदेश जारी कर दुकानें खुलवा दी है। 
विज्ञापन


नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी समेत कई अन्य जिलों में मंगलवार से ही शराब और बीयर की दुकानें खुल गई हैं। शराब की दुकानें खुलते ही लॉकडाउन तोड़ लोगों की भीड़ उमड़ गई। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। लॉकडाउन उल्लंघन का चालान काटने वाली पुलिस ठेके पर लोगों की कतार लगवाती नजर आ रही है।

यहां इतने बजे तक खुली रहेंगी दुकानें
1. वाराणसी- सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें  
2. नोएडा- सुबह 10 बजे से 7 बजे तक खुलेगी दुकान
3. गाजियाबाद - सुबह 10 बजे से 7 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें  
4. अलीगढ़- सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक खुलेगी दुकान
5. आगरा- सुबह 10 बजे से 7 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें  

शराब खरीदते वक्त इन नियमों का करना होगा पालन
1. कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से करना होगा पालन 
2. सभी दुकानदारों को मास्क पहनना अनिवार्य 
3. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बेची जाएगी शराब और बीयर
4. सभी दुकानों पर होगी सैनिटाइजर की व्यवस्था 
5. शराब दुकानों पर कैंटीन को नहीं खोला जाएगा
6. दुकानों के बाहर 6 फीट की दूरी पर बनाना होगा गोला, हर एक गोले में ही होगा खड़ा

यहां उमड़ी भीड़, लॉकडाउन की उड़ीं धज्जियां
नोएडा, गाजियाबाद में शराब की दुकान खुलते ही लोगों की भारी भीड़ ठेके पर उमड़ गई। सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा। लोग मास्क लगाकर दुकानों पर शराब लेने पहुंचने लगे। एक व्यक्ति कई बोतल खरीद रहे हैं। रामपुर में शराब के ठेके खुलते ही लंबी कतार लग गई। कोरोना कर्फ्यू में बाहर निकलने पर चालान काटने वाली पुलिस लोगों की कतार लगवाती नजर आई। अलीगढ़ में लोग दुकानों पर थैले लेकर पहुंच रहे हैं। मनचाहा ब्रांड नहीं मिलने पर जो भी मिला उसकी बोतल, हाफ, क्वार्टर ग्राहकों ने खरीद लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें