फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के टोल पर बर्बाद नहीं होगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग 28 हजार वाहन चालकों को अब टोल पर समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं होगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सप्ताह के भीतर फास्टैग की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए संबंधित कंपनी से अनुबंध कर लिया गया है। शुरुआत में टोल पर आने और जाने की दो-दो लेन पर यह सुविधा रहेगी। एक्सप्रेसवे पर फास्टैग सुविधा शुरू करने की तैयारियों को प्रबंधन अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर अभी तक फास्टैग की सुविधा नहीं है। इस सुविधा को शुरू करने के लिए यमुना प्राधिकरण लगातार प्रयास में जुटा हुआ है। इसको लेकर यीडा के अधिकारी एक्सप्रेसवे प्रबंधन से लगातार अपडेट ले रहे हैं। एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने यह सुविधा शुरू करने के लिए संबंधित कंपनी से अनुबंध कर लिया है। सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर फरवरी में फास्टैग अनिवार्य होने के बावजूद यहां फास्टैग सुविधा शुरू नहीं हो पाई थी। कोरोना महामारी, यीडा व टोल कंपनी के बीच करार नहीं होने और शुरुआत में निजी हाईवे होने का हवाला देकर जेपी कंपनी ने फास्टैग लागू करने से मना कर दिया था। अब यमुना प्राधिकरण की सख्ती के बाद कंपनी तैयार हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन करीब 28 हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें दोपहिया, कार, बस व ट्रक सभी शामिल हैं। जेवर, मथुरा और आगरा टोल पर फिलहाल नकद टोल लिया जा रहा है। इस वजह से वाहनों की कतार भी लग जाती है। फास्टैग लग जाने से वाहन चालक कम समय में टोल पार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें