फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंजाब को नशे, भ्रष्टाचार और कर्ज से आजादी दिलाने का वक्त - रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजाब उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने तरनतारन पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी हरजीत सिंह संधू के समर्थन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर का चुनाव पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगा। अब राज्य को नशे, भ्रष्टाचार और कर्ज से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी देश को अन्न देने वाला पंजाब आज नशे की गिरफ्त में है। युवाओं का भविष्य अंधकार में है और माताएं पीड़ा में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने नशे के खिलाफ जंग का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद नशे को संरक्षण दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य में न नई सड़कें बनीं, न पुल और न कॉलेज तो हजारों करोड़ रुपये आखिर कहां गए। उन्होंने कहा कि पंजाब को कर्ज में डुबोने वाली सरकार ने जनता की जमीनें बेचने और सरकारी संपत्तियों को गिरवी रखने का काम किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय जब जनता परेशान थी, तब न तो राज्य सरकार दिखी, न उसके नेता। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की जनता ने पंजाब की मदद की थी। अब जनता सब समझ चुकी है। यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट का नहीं, बल्कि पंजाब के विकास और आत्मसम्मान की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें