फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: येलो लाइन पर पहली और आखिरी मेट्रो का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। फेज चार की निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन के लिए हैदरपुर बादली मोड़ के पास 490 मीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनना है। इसके लिए समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच येलो लाइन पर रविवार व सोमवार को पहली व आखिरी मेट्रो के परिचालन के समय में बदलाव किया गया है। समयपुर बादली से रविवार रात 10:45 बजे के बाद व सोमवार सुबह सात बजे से पहले मेट्रो नहीं चलेगी। वहीं, रविवार को मिलेनियम सिटी से आखिरी मेट्रो 11 बजे की जगह 9:30 बजे चलेगी। हैदरपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन फेज चार का कॉरिडोर येलो लाइन के ऊपर से गुजरेगा। यह दिल्ली मेट्रो का सबसे ऊंचा कॉरिडोर होगा। इसके निर्माण कार्य के कारण येलो लाइन पर मेट्रो का परिचालन थोड़ा प्रभावित होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें