सोसाइटी में 16वीं मंजिल से गिरी टाइल्स
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित 14 एवेन्यू सोसाइटी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। सोसाइटी में 16वीं मंजिल से टाइल्स गिरी। निवासियों ने बताया कि घटना उस समय हुई जब बच्चे स्कूल जाने के लिए निकल रहे थे। टावर बी के लोगों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोसाइटी में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।निवासी योगेंद्र ने बताया कि टाइल्स ठीक उसी रास्ते पर गिरी, जहां से रोजाना बच्चे निकलते हैं। गनीमत रही कि बच्चे वहां से आगे बढ़ चुके थे। निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले भी कई बार बिल्डिंग की मरम्मत की मांग की थी लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो