फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीटी रोड पर ऑटो खड़े होने से लग रहा जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर, दादरी तिराहे और आरओबी के पास चालक खड़ा करते हैं ऑटो
विज्ञापन


फोटो

पड़ताल




संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। जीटी रोड पर सूरजपुर, दादरी तिराहा और आरओबी के आसपास सड़क पर बने अस्थायी ऑटो स्टैंड के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ऑटो यातायात को बाधित करते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इन स्टैंडों को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। सोमवार को समस्या की पड़ताल की गई।
मामले में एसीपी प्रशाली गंगवार का कहना है कि यातायात पुलिस लगातार नजर रखे है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सूरजपुर, सुबह 11:45 बजे
परी चौक, फेज-2 और दादरी की ओर जाने वाले मार्ग पर भी ऑटो की लंबी कतारें लगीं हुईं थीं। यहीं से सवारियां बैठाईं जा रहीं थीं, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। सूरजपुर टी-पॉइंट पर वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण अक्सर जाम लगता है।
विज्ञापन




दादरी तिराहा, दोपहर 12:00 बजे

दादरी तिराहे पर ऑटो रिक्शा की लंबी कतारें लगी थीं। दादरी से ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और सिकंदराबाद जाने वाले मार्गों पर ऑटो खड़े कर सवारियां बैठाईं जा रहीं थीं। हर लेन में 15–20 ऑटो खड़े होने से सड़क का बड़ा हिस्सा घिर गया था, जिससे अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन



दादरी आरओबी के पास, 12:30 बजे

ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल के ऊपर ही ऑटो की कतारें लगीं थीं। चालक सवारियां बुलाने के लिए आवाज लगा रहे थे। दो-दो लाइनों में ऑटो खड़े किए गए थे। इसके परिणामस्वरूप सड़क पर केवल एक वाहन ही मुश्किल से निकल पा रहा था।





कोट

सूरजपुर और दादरी तिराहे पर पुलिस के सामने ही ऑटो चालक यातायात बाधित करते है। उनको हटाया नहीं जाता है। - मनोज गोयल, अध्यक्ष, व्यापार संघ दादरी



दादरी आरओबी के नजदीक ऑटो खडे करके सड़क का अतिक्रमण किया जाता है। पुलिस चुप्पी साधे रहती है। -अजय गर्ग, प्रोफेसर मिहिर भोज डिग्री कॉलेज, दादरी



-दादरी में ऑटो स्टैंड के लिए स्थान चिह्नित होनी चाहिए। चालक कहीं भी सवारियां बैठाते हैं, जिससे हादसे भी हो रहे हैं। -विवेक गोयल, समाजसेवी, दादरी



- टेंपो में तेज आवाज में गाने बजाए जाते है। कई बार अश्लील गाने चलाने से सवारियां भी परेशान होती है। कार्रवाई की जाए। -सोनू सिंघल, समाजसेवी, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें