फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक बंद होने से कर्मचारियों में अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्र सरकार की ओर से टिकटॉक, हैलो समेत 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगाने के बाद टिकटॉक व हैलो संचालित कंपनी, डांस बाइट के कर्मचारियों में अफरातफरी मची हुई है। कंपनी सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों को नौकरी से न निकालने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही उन्हें अभी वर्क फ्रॉम होम भी जारी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के साइबर हब स्थित बिल्डिंग नंबर दस में डांस बाइट का दफ्तर है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए देखते हुए पहले से कंपनी के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम दिया गया है। मंगलवार को चाइनीज एप बंद होने के बाद इन कंपनी के कर्मचारियों में अफरातफरी मची रही। टिकटॉक के एक कर्मचारी ने बताया कि फिलहाल उन्हें आगामी आदेश तक के लिए वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। साथ ही उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने नौकरी न जाने का आश्वासन दिया है। लेकिन अब उन्हें अपना भविष्य खतरे में नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर भी जताई जा रही चिंता
गुरुग्राम कंपनी के कर्मचारियों ने सरकार से उनकी नौकरी-पेशा को बचाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि देशवासियों में चीन के खिलाफ रोष को देखते हुए उन्हें कंपनी में काम मिलने की उम्मीद बिल्कुल खत्म हो चुकी है। सरकार को इस ओर विचार करने की जरूरत है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग भी इन चीनी एप की कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की नौकरी को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। लोग सरकार से देश के नागरिकों को नुकसान न होने वाले निर्णय की मांग कर रहे हैं व जल्द से जल्द इन कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए नौकरी या या कोई योजना की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें