फोटो
ग्रेटर नोएडा। छठ पर्व को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट, कुलेसरा समेत आसपास के सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख, गौड़ सिटी और कुलेसरा क्षेत्र के हिंडन नदी के पास घाटों पर सुरक्षा के साथ सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। पुलिस ने संवेदनशील घाटों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर चौकसी बढ़ा दी है। घाटों के मुख्य प्रवेश द्वारों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नियंत्रण कक्ष में लगातार लाइव फीड की निगरानी की जा रही है। थाना प्रभारी व स्थानीय पुलिस अधिकारी लगातार घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। छठ पर्व के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है।