फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर घर आई बेटी ठगी!: घर पहुंचे दो युवकों ने मां-बेटी से चमकाने के लिए जेवर मांगे, मिलते ही खिसक लिए

Sun, 03 Sep 2023 10:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर (गौतमबुद्ध नगर)

सार

आरोपी ठगों ने चांदी के गहने चमका कर वापस कर दिए। इसके बाद उन्होंने सोने के गहने दिए। आरोपी सोने की चेन, कुंडल व अन्य समान ठगकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर जिले में जेवर एयरपोर्ट की विस्थापित टाउनशिप स्थित रोही पॉकेट में दो ठगों ने मां-बेटी को चमकाने का झांसा देकर लाखों के सोने के गहने ठग लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लगा। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

विज्ञापन

जेवर बांगर टाउनशिप निवासी हरिओम की बेटी मोनिका हरियाणा के महेंद्रगढ़ से रक्षाबंधन पर मायके आई हुई थी। शनिवार सुबह दो ठग हरिओम के घर पर पहुंचे। आरोपियों ने घर में मौजूद हरिओम की पत्नी शशि व बेटी मोनिका से सोने-चांदी के गहने चमकाने की बात कही। जिसपर हरिओम की पत्नी व बेटी ने चांदी के कुछ समान को चमकाने के लिए दिए।
विज्ञापन

आरोपी ठगों ने चांदी के गहने चमका कर वापस कर दिए। इसके बाद उन्होंने सोने के गहने दिए। आरोपी सोने की चेन, कुंडल व अन्य समान ठगकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। हरिओम ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें