नोएडा में शिक्षा महोत्सव की ओर से शिक्षा स्कॉलरशिप एग्जाम 2026 का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-56 में प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने जानकारी दी। देश के 94 शहरों में होने वाली इस निःशुल्क ऑनलाइन परीक्षा में 12वीं और स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
आयोजक रविंद्र साहू ने बताया कि टॉप-10 विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये और अगले 170 विद्यार्थियों को 11-11 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम और एम्स में दाखिला लेने वालों को 11 हजार रुपये की अतिरिक्त छात्रवृत्ति मिलेगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर और परीक्षा 27 नवंबर को होगी। वहीं भारतीय एजुकेटर सम्मान 2026 के तहत उत्कृष्ट शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा महोत्सव एजुकेशन फेयर और टीचर्स मीट 2027 का आयोजन 8 राज्यों के 17 शहरों में होगा।