फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन युवकों पर कार के शीशे तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तीन युवकों पर न्यूटेक ला गैलेक्सिया सोसाइटी में खड़ी स्कॉर्पियो कार के शीशे तोड़ने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सोसाइटी निवासी टंकेश्वर उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल को सोसाइटी के डी टावर के बेसमेंट में पहुंचने पर कार के शीशे टूटे मिले। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन युवक कार से उतरते नजर आए। उन्होंने उन पर स्कॉर्पियो को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें