फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा हादसा: बालकनी से गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत, सोसाइटी में पसरा मातम; पहले भी हो चुकी कई घटनाएं

Sat, 21 Mar 2026 07:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में बालकनी से गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से लोग सदमे में हैं, वहीं ऊंची इमारतों की बालकनी को लेकर सुरक्षा पर फिर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
तीन साल के बच्चे की मौत से सोसाइटी में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सातवें एवेन्यू सोसाइटी में तीन साल के बच्चे की बालकनी से नीचे गिरने से हुई मौत की घटना ने निवासियों को झकझोर दिया है। बच्चे की मौत की सूचना से सोसाइटी में उदासी का माहौल है। कई लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि बच्चे की मौत हो गई है। वहीं परिवार के लोग बच्चे की मौत के बाद सदमे में हैं। 

विज्ञापन


घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं इमारतों की ऊंचाई लोगों के लिए खतरा बन रही है। कई लोग जान गंवा चुके हैं। सोसायटियों की बालकनी सबसे असुरक्षित जगह मानी जाती है। हाल ही में कई ऐसी घटनाएं सामने आई है, जब छोटे बच्चे और बुजुर्ग यहां तक के जवान लोग बालकनी ने नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।

सोसाइटी में रहने वाले ज्ञान चंद्र पांडेय ने बताया कि ई टॉवर की घटना से सभी दुखी हैं। बच्चे की मासूम मुस्कान और उसकी चंचल हरकतें लोगों के जेहन में ताजा हैं, लेकिन अब वही यादें लोगों को रुला रही हैं। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए मजबूत रेलिंग और जाली लगाना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। कई परिवारों ने जाली लगवाने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि कई बार कामों में व्यस्त हो जाने के कारण उन्हें एहसास नहीं हो पाता है कि बच्चे कहां खेल रहे हैं।
विज्ञापन


पड़ोसियों का कहना है कि बच्चा बेहद चंचल और सभी का चहेता था। बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, और उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है। वहीं यह हादसा एक कड़वी सीख देकर गया है कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान कर सकती है। पूरे इलाके के लोग इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और बच्चे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी घटनाएं
  • 14 एवेन्यू सोसाइटी में पांच अक्तूबर 2024 को 27वें फ्लोर से 12वें फ्लोर पर जा दो साल की बच्ची गिरी थी।
  • कासा ग्रींस वन सोसायटी में 23 अगस्त 2021 को खेलते समय 12वीं मंजिल की सीढ़ियों से नीचे एक साल का बच्चा गिरा था।
  • जेकेजी पामकोर्ट सोसायटी में पांच जनवरी 2023 को जेकेजी पामकोर्ट सोसायटी में एक महिला सातवीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिरने से मौत हो गई थी।
  • ऐस डिवाइनो सोसायटी में 15 जुलाई 2023 को18 वीं मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद सातवीं में पढ़ने वाले 12 साल के छात्र की मौत हो गई थी।
  • हिमालयन प्राइड सोसायटी में 14 मार्च 2024 को 18 वीं मंजिल की बालकनी में 12 वी की छात्रा की गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें