तीन युवतियों पर चोरी का आरोप, केस दर्ज
नोएडा। सेक्टर-22 निवासी महिला के घर में बतौर किरायेदार रह रहीं तीन युवतियों पर चोरी का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया गया है। आरोप यह भी है कि महिला ने एक कमरा किराये पर दिया था, इन तीनों ने दूसरा भी कब्जा कर लिया। विरोध करने पर आरोपित युवतियां अगले दिन अलमारी से कीमती सामान व दस्तावेज चोरी कर ले गईं। सेक्टर-24 थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह केस सरला अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर भावना, खुशी व खुशबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो